मोबाइल नम्बर तीन आधार कार्ड में जुड़ा हुआ है, और मेरी माँ ने अपना पैन कार्ड बनवा लिया है l क्या मैं भी उसी नम्बर से पैन कार्ड बनवा सकता हूँ क्योंकि मेरे आधार में भी वही मोबाइल नम्बर जुड़ा हुआ है ?
हाँ, आप अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं, क्योंकि पैन कार्ड आवेदन में ये कभीं भी कोई भी समस्या नहीं उत्पन्न करता | पैन कार्ड आवेदन में आप उस नम्बर से ऑथेंटिकेशन करते हैं जो आप के आधार में जुड़ा हुआ होता है, अब उस नम्बर के जारी कोई और भी पैन कार्ड जारी हुआ है या नहीं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता | अगर आप अपने आधार में अपना मोबाइल नम्बर बदलवाना चाहें तो, पहले अपने नजदीकी परमानेंट आधार सेण्टर पर जाकर बदलवा सकतें हैं और उसके बाद भी अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं | पैन कार्ड आवेदन के दिन ही आपको आपका पैन नम्बर मिल जाता है |