नीचे दिए गए लिंक से क्रॉप इंश्योरेंस ऐप डाऊनलोड करें। https://play.google.com/store/apps/details?id=in.farmguide.farmerapp.central जो मोबाइल नंबर बैंक या सीएससी से बीमा करवाते वक्त दिया था उस नम्बर के साथ ऐप पर रजिस्टर करें। उसके बाद रिपोर्ट क्रॉप लॉस मेन्यू का चयन करके फसल में हुए नुकसान को रिपोर्ट करें। ये सब आपको अपने खेत में जाकर करना है क्योंकि इसमें आपको उसी वक्त कैमरे से खड़ी फसल की फ़ोटो अपलोड करनी हैं साथ ही फसल में नुकसान किस वजह से और कितने प्रतिशत हुआ है ये भी बताना है। ये ऐप बीमा कंपनी की नहीं है, ये भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा तैयार की गई ऐप है। इसके अतिरिक्त आप सम्बंधित बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके भी रिपोर्ट कर सकते हैं। सभी बीमा कंपनियों के टोल फ्री नम्बर और ईमेल की सूची के लिए यहाँ क्लिक करें । अगर आपको रिपोर्ट करने में कोई दिक्कत आ रही है तो क्रॉप इंश्योरेंस एप के द्वारा अपनी फसल में हुए नुकसान की रिपोर्ट कैसे करें इस पोस्ट पर क्लिक करें इसमें क्रॉप इंश्योरेंस एप के बारे में विस्तार से बताया गया है |
We are providing technical and other important information and troubleshooting for emitra kiosks.