सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राशन कार्ड के लिए नयी गाइडलाइन ?

1. अगर आप किसी विवाहित औरत का नाम राशन कार्ड में जोड़ते हो तो आपको उसका विवाह पंजीकरण लगवाना होगा. अगर शादी 2014 से पहले की है तो आवेदक स्टाम्प पेपर पर विवाह का शपथ पत्र नोटेरी करवा कर देगा और साथ में कोई भी एक परिचय पत्र भी लगाना है जिसमे पति का नाम हो. 2. अगर आप किसी बच्चे का नाम जोड़ते हो तो आपको उसका जन्म प्रमाण पत्र लगाना होगा और जिनका जन्म 2011 से पहले हुआ है और उसका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है तो आवेदक स्टाम्प पेपर पर जन्म का शपथ पत्र नोटेरी करवा कर देगा और साथ में स्कूल की मार्कशीट या स्कूल के प्रिन्सिपले से लिखवा कर भी देना होगा. 3. अगर कोई आवेदक या उसका पूरा परिवार पुराना राशन कार्ड डिलीट करवा कर किसी दुसरे  खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड में जुड़ता है तो उसको SDM ऑफिस से खाद्य सुरक्षा कार्ड में नाम जुडवाने की अनुमति लानी होगी. 4. डीलर की NOC की अब जरुरत नहीं है. अगर किसी ई-मित्र को कोई बात समझ नहीं आयी या कोई प्रॉब्लम है तो मुझसे संपर्क करे.

PMGDISHA योजना से कैसे जुड़ें ?

PMGDISHA अभियान  के अन्तर्गत हमें अपनी ग्रामपंचायत के लोगो को कंप्यूटर की ट्रेनिंग देनी है इस ट्रेनिंग के लिए स्टूडेंट के पास होने पर  सेन्‍टर को  300*  रूपये का भुगतान किया  जायेगा (टीडीएस काट कर )  इस योजना में हम केवल अपनी ही ग्रामपंचायत के लोगो को ही ट्रेनिंग दे सकते है ग्रामपंचायत के बाहर के लोगो को ट्रेनिंग नहीं दे सकते है इस योजना में लोगो को 20 घंटे की ट्रेनिंग देना है इस  ट्रेनिंग में लोगो को नार्मल कंप्यूटर का ज्ञान देना है आनलाईन पंजिक़त छाञो के एग्जाम पंजीकरण के 30 दिन के अंदर पूर्ण हो जाना अनिवार्य है  नहीं तो उन्हें ब्लॉक कर दिए जायेगा l केंद्र के लिए पात्रता : केंद्र अपनी ही ग्राम पंचायत में स्थित हो दूसरी जगह पर सञ्चालन नहीं किया जा सकता है केंद्र में  काम से काम 200 वर्ग फिट की जगह हो केंद्र पर कम से कम 3  कंप्यूटर हो केंद्र पर नेट की सुविधा हो केंद्र पर थम डिवाइस होना जरुरी है केंद्र पर अध्यापक का होना जरुरी है अध्यापक  की सैक्षिक योग्यता में बीबीसी,सीसीसी या RSCIT कंप्यूटर की योग्यता ...

कीओस्क पर रेट लिस्ट बैनर लगाने के सन्दर्भ में l

प्रिय कियोस्क धारक,                 आप को ये सूचित किआ जाता है की आप सभी ये सुनिश्चित करे कि -  आप के ईमित्र कीओस्क केन्द्र पर रेट लिस्ट चस्पा कर रखी है | ये आप की जिम्मेवारी है की आप के कीओस्क केन्द्र पर ये चस्पा होl  इस हेतु आप अपने ई-मित्र केन्द्र पर रेट लिस्ट लगायें तथा उकसा प्रमाण आप अपने LSP को  फोटो के माध्यम से उपलब्ध करवायें | फोटो कैसे लिए जाएँ  : आप को कीओस्क की दो फोटो लेनी होंगी , पहली फोटो में कीओस्क मालिक अपने कीओस्क के बाहर बैनर के साथ फोटो लेंगे एवं दूसरी फोटो में कीओस्क मालिक दूकान के अन्दर जो रेट लिस्ट चस्पा की हुई है , उस के साथ अपना फोटो लेंगे|  इन दोनों फोटो का नाम कीओस्क संख्या -1 , एवेम कीओस्क संख्या -2 होना है |  आप ये सब फोटो मेल के द्वारा अपने LSP को भेज सकते है  |  आप सभी कीओस्क जितना जल्दी संभव हो ये फोटोज अपने LSP को भिजवायें l