PMGDISHA
अभियान के अन्तर्गत हमें अपनी ग्रामपंचायत के लोगो को कंप्यूटर की
ट्रेनिंग देनी है इस ट्रेनिंग के लिए स्टूडेंट के पास होने पर सेन्टर को
300* रूपये का भुगतान किया जायेगा (टीडीएस काट कर )
- इस योजना में हम केवल अपनी ही ग्रामपंचायत के लोगो को ही ट्रेनिंग दे सकते है ग्रामपंचायत के बाहर के लोगो को ट्रेनिंग नहीं दे सकते है
- इस योजना में लोगो को 20 घंटे की ट्रेनिंग देना है इस ट्रेनिंग में लोगो को नार्मल कंप्यूटर का ज्ञान देना है
- आनलाईन पंजिक़त छाञो के एग्जाम पंजीकरण के 30 दिन के अंदर पूर्ण हो जाना अनिवार्य है नहीं तो उन्हें ब्लॉक कर दिए जायेगा l
केंद्र के लिए पात्रता :
- केंद्र अपनी ही ग्राम पंचायत में स्थित हो दूसरी जगह पर सञ्चालन नहीं किया जा सकता है
- केंद्र में काम से काम 200 वर्ग फिट की जगह हो
- केंद्र पर कम से कम 3 कंप्यूटर हो
- केंद्र पर नेट की सुविधा हो
- केंद्र पर थम डिवाइस होना जरुरी है
- केंद्र पर अध्यापक का होना जरुरी है
- अध्यापक की सैक्षिक योग्यता में बीबीसी,सीसीसी या RSCIT कंप्यूटर की योग्यता का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है
- केंद्र पर वेब कैमरा भी अनिवार्य है
- एक केंद्र से केवल अभी 250 बच्चो को प्रशिक्षण ही दिया जायेगा
- केंद्र पर एक पहचान कर्ता का भी होना जरूरी है
- पहचान कर्ता आप के परिवार का न हो
- केंद्र पर रजिस्टर भी होना जरूरी है
- आयु 14 से 60 तक की होगी l
- कंप्यूटर का ज्ञान न हो अगर कंप्यूटर का ज्ञान (प्रमाण पत्र )है तो उसे ट्रेनिंग नहीं देनी है l
- एक परिवार से केवल एक लोगो को लिए जा सकता है (परिवार माता -पिता और बच्चे में यही लोग आयेगे) l
- सभी बच्चो या लोगो का आधार कार्ड अनिवार्य है बिना आधार वाले का पंजीकरण नहीं किया जा सकता है l
- पहले से NDLM पास या एग्जाम दिए बच्चो का आवेदन नहीं होगा l
पंजीकरण के लिए :
- आप को पोर्टल पर कार्य करने के लिए आईडी एवं पासवर्ड प्रदान किया जायेगा जिसके द्वारा छाञ का ऑनलाईन आधारकार्ड नम्बर से आवेदन कर सकेगे l अधिक जानकारी के लिए कमेन्ट बॉक्स में लिखे या हमें sinwar.omprakash@gmail.com पर मेल करें l
ट्रेनिंग का समय व कोर्स :
- पंजीकरण के 30 दिन में एग्जाम पूर्ण हो जाये l
- ट्रेनिंग 20 घंटो की होगी l
- एग्जाम 1 घंटे का होगा 25 प्रस्न होंगे l
- कम से कम 8 प्रश्न को सही हल करना होगा l
ट्रेनिंग के आउट कॉम्स:
- स्टूडेंट को डिजिटल लाकर ,ईमेल,इन्टरनेट ब्राउज़िंग ,स्कॉलरशिप या जरूरी चीजो का ज्ञान व कैशलेस के तरीको को भी बताना है
- क्लास 12 से ऊपर के लोगो को कैशलेस के माध्यम से 5 ट्रांजक्शन 1 रूपये के करने है
- सभी प्रशिक्षणों की स्नेप शॉट अपने पास रखनी है
- बच्चे 2 साल तक आप के केंद्र पर कभी भी आकर ट्रेनिंग ले सकते है l
नोट :अगर किसी की दुकान या केंद्र निजी नहीं है तो २ साल का रेंट अग्रीमेंट जरूर करा ले आप को अपना केंद्र २ सालो तक उसी स्थान पर सञ्चालन करना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें