बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाने के लिए आपको क्या करना है | जैसा कि आप सबको पता है, पैन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है | इस काम के लिए भारत में दो कम्पनियां कार्यरत हैं एक एनसडीएल और दूसरी य़ूटीआआईआईटीएसएल | अब आपको नया पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी पोर्टल किसी आईडी की भी जरूरत नहीं है, और ना ही दस्तावेज की हार्डकॉपी या स्कैन की गयी फाइल को कहीं अपलोड या भेजने की जरूरत है | पिछले कुछ समय से आयकर विभाग ने आवेदकों को पैन कार्ड में लड़ने वाले समय और लागत से बचाने के लिए लोगों को इन दोनों कंपनियों की बजाय सीधे आयकर विभाग के पास नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है | अगर आपको तुरंत और निशुल्क पैन कार्ड बनाना है तो :- सर्वप्रथम आपको आयकर विभाग की नवीनतम वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है | इस वेबसाइट पर आपको इंस्टेंट ई-पैन (Instant E-PAN) के विकल्प का चयन करना है | इस लिंक को खोलने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे एक 'गेट न्यू ई-पैन' और 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' आपको इनमे से पहले 'गेट न्यू ई-पैन' लिंक पर क्लिक करना ...
We are providing technical and other important information and troubleshooting for emitra kiosks.