बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाने के लिए आपको क्या करना है |
जैसा कि आप सबको पता है, पैन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है | इस काम के लिए भारत में दो कम्पनियां कार्यरत हैं एक एनसडीएल और दूसरी य़ूटीआआईआईटीएसएल |
अब आपको नया पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी पोर्टल किसी आईडी की भी जरूरत नहीं है, और ना ही दस्तावेज की हार्डकॉपी या स्कैन की गयी फाइल को कहीं अपलोड या भेजने की जरूरत है |
पिछले कुछ समय से आयकर विभाग ने आवेदकों को पैन कार्ड में लड़ने वाले समय और लागत से बचाने के लिए लोगों को इन दोनों कंपनियों की बजाय सीधे आयकर विभाग के पास नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है |
अगर आपको तुरंत और निशुल्क पैन कार्ड बनाना है तो :-
सर्वप्रथम आपको आयकर विभाग की नवीनतम वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है | इस वेबसाइट पर आपको इंस्टेंट ई-पैन (Instant E-PAN) के विकल्प का चयन करना है |
इस लिंक को खोलने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे एक 'गेट न्यू ई-पैन' और 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' आपको इनमे से पहले 'गेट न्यू ई-पैन' लिंक पर क्लिक करना है | अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने आधार नम्बर डालने हैं | इससे अगले पेज पर आपको अपने आधार के जरिये ओटीपी भेजने का विकल्प मिलेगा | आपको प्राप्त ओटीपी दर्ज करना है | तत्पश्चात आपके सामने आपकी सभी जानकारी प्रस्तुत होंगी | इसमें एक लिंक ईमेल का विकल्प मिलेगा उसमे अपनी ईमेल आईडी डालनी है और ईमेल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना है |
अब इसके पश्चात आपको आवेदन को सबमिट कर देना है | लगभग दस मिनट या कुछ मामलों में एक दो घण्टे में पैन नम्बर जारी हो जाता है | अब आपको पुनः शुरुआती दो विकल्पों में से दुसरे विकल्प (चेक स्टेटस / डाउनलोड पैन) का चयन करना है | इसके बाद अपना आधार कार्ड संख्या दर्ज कीजिए और अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करनी है | यहाँ पर आपके पैन सम्बन्धित विवरण उपलब्ध होगा | अगर पैन संख्या जारी नहीं हुई है तो इस विषय में जानकारी होगी और अगर पैन संख्या जारी हो गयी है तो आपके पास डाउनलोड ई-पैन और ई-पैन देखने का विकल्प उपलब्ध होगा | आपको डाउनलोड ई-पैन पर क्लिक करना है इससे आपके पैन कार्ड की पीडीऍफ़ आपके लैपटॉप / पीसी / मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी|
डाउनलोड होने के उपरांत अपने पैन कार्ड की पीडीऍफ़ को ओपन करें | ज्यादातर ई-पैन पीडीऍफ़ फाइल पासवर्ड से सुरक्षित होती है पर कभी कभी नहीं भी होती | अगर ई-पैन खोलने पर आपके सामने पासवर्ड की मांग करता है तो आपकी जन्मतिथि ही आपके ई-पैन का पासवर्ड होती है |
जैसे मान लीजिए आपकी जन्मतिथि 06 अगस्त 1997 है तो पासवर्ड में आपको लिखना 06081997 है |
आपका पैन नंबर जारी होने के बाद हार्ड पैन कार्ड कैसे प्राप्त करें जानने के लिए निम्नलिखित पोस्ट देखें |
Mobile Se Bijli Bill Kaise Check Kare
जवाब देंहटाएं