सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नए ईमित्र पोर्टल पर मूल निवास बनाने में आ रही समस्या से कैसे निपटें ?

पिछले कुछ समय से ईमित्र कीओस्क धारकों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , जिसका प्रमुख कारण नए ईमित्र पोर्टल की बनावट में तकनीकी खामियां(जिन्हें लगातार दूर किया जा रहा है ) व कीओस्क धारकों को उचित मार्गदर्शन का अभाव है l 
           वर्तमान में सबसे ज्यादा परेशानी मूल निवास प्रमाण पत्र के आवेदन में आ रही है , नए ईमित्र में जैसे ही avail application services लिंक पर क्लिक करते हैं ,रीडायरेक्ट होकर SSO लॉग इन पेज आ जाता हैl कुछ कीओस्क धारकों ने इस समस्या का भी जुगाडू हल खोज लिया है जो इन दिनों धडल्ले से इस्तेमाल हो रहा है l 
आइये आपको इस जुगाड़ से रूबरू करवाते हैं-
           सर्वप्रथम AVAIL SERVICE में जाकर OLD EMITRA का चयन करें एवं CUG कोड दर्ज कर पुराने ईमित्र पोर्टल पर जाएँl
 तत्पश्चात APPLICATION STATUS मेनू मैं जाकर पूर्व में किये गए मूल निवास आवेदन एंव जाति प्रमाणपत्र आवेदनों में से लोटाये गए (SENT BACK/ RE-SUBMIT)आवेदन पत्र को सेलेक्ट करते हैं और उस आवेदन पत्र की सम्पूर्ण सूचनाओं को नए आवेदन पत्र की जानकारियों से बदल देते हैं, और यह आवेदन एक -दो दिन में अप्रूव भी हो जाता है l पुराने आवेदन को पोर्टल के नार्मल होते ही पुनः अपलोड कर दिया जाता है l 
           यह तरीका बेशक गलत तथा नियमों के विपरीत है लेकिन प्रबंधन की अनदेखी व उदासीनता के कारण ईमित्र कीओस्क धारक इस तरह के रास्ते अक्सर अपनाते रहते हैं l

टिप्पणियाँ

  1. BONAFIDE ME SABSE PAHLE CENDIDEAT KA AADHAR KARD SE DETA LANE ME UID SARVIS PROBLAM AA RHI HE TO KYA KRE

    जवाब देंहटाएं
  2. ये तकनीकी एवं क्षणिक समस्या है।
    फिर से प्रयास करें हो जाएगा।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाएं ?

 बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाने के लिए आपको क्या करना है | जैसा कि आप सबको पता है, पैन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है | इस काम के लिए भारत में दो कम्पनियां कार्यरत हैं एक एनसडीएल और दूसरी य़ूटीआआईआईटीएसएल | अब आपको नया पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी पोर्टल किसी आईडी की भी जरूरत नहीं है, और ना ही दस्तावेज की हार्डकॉपी या स्कैन की गयी फाइल को कहीं अपलोड या भेजने की जरूरत है | पिछले कुछ समय से आयकर विभाग ने आवेदकों को पैन कार्ड में लड़ने वाले समय और लागत से बचाने के लिए लोगों को इन दोनों कंपनियों की बजाय सीधे आयकर विभाग के पास नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है | अगर आपको तुरंत और निशुल्क पैन कार्ड बनाना है तो :- सर्वप्रथम आपको आयकर विभाग की नवीनतम वेबसाइट  https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है | इस वेबसाइट पर आपको इंस्टेंट ई-पैन (Instant E-PAN) के विकल्प का चयन करना है |  इस लिंक को खोलने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे एक 'गेट न्यू ई-पैन' और 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' आपको इनमे से पहले 'गेट न्यू ई-पैन' लिंक पर क्लिक करना ...

ईमित्र गुरु ब्लॉग को शुरू करने के पीछे की कहानी l

नमस्कार,               मेरा नाम ओमप्रकाश सिंवर है और मैं एक पूर्णकालिक वेबसाइट डिज़ाइनर और  आंत्रप्रेन्योर हूँ l पिछले दस वर्षों से इंटरनेट और प्रोग्रामिंग भाषाओँ पर काम कर रहा हूँ l जब से ईमित्र प्रोजेक्ट आया है तब से मैं इसके साथ जुड़ा हुआ हूँ l किसी भी प्रोजेक्ट पर कार्य करते हुए उस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुयी समस्याओं का सुलझाने की कोशिश करना व उनका हल ढूंढना मेरा जुनून है l इसी तरह ईमित्र पर कार्य करते हुए मुझे बहुत बार तकनीकी और कार्यप्रणाली से जुड़ी हुई समस्याएँ पेश आयीं l इन समस्याओं का समाधान ढूंढ लेने के बाद में उन्हें अपने ब्लॉग , वेबसाइट , युट्यूब व अन्य माध्यमों के जरिए उन लोगों से साझा करता हूँ जिन्हें भी एसी समस्याओं से झूझना पड़ता है l और इसी उत्सुकता और जो कुछ भी मैं सीखता हूँ उसको दूसरों के साथ साझा करने की आदत का परिणाम है ये ब्लॉग l इसके अतिरिक्त अगर किसी बन्धु को अधिक जानकारी चाहिए या उनकी समस्या से जुड़ी पोस्ट इस ब्लॉग पर उपलब्ध नहीं है तो वो कमेन्ट में अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं, मुझे ईमेल कर सकते हैं या मुझसे व्...

नए ईमित्र पोर्टल पर मूल निवास प्रमाण पत्र(BONAFIDE CERTIFICATE) प्रिंट कैसे करें ?

नए ईमित्र पर मूल निवास प्रमाण पत्र प्रिंट करने के लिए क्रमशःकिये जाने वाले स्टेप्स :- सबसे पहले नए ईमित्र में अवेल सर्विस (AVAIL SERVICE ) मेनू में जायें l   PRINT BONAFIDE CERTIFICATE सर्विस का चयन करें l  टोकन नंबर प्रविष्ट करें l  (PRINT TYPE) प्रिंट प्रकार में A4 का चयन करें l  GET BILL DETAILS पर क्लिक करें l  DETAILS चेक करें व ADD BILL FOR PAYMENT बटन पर क्लिक करें l  PAYABLE AMOUNT व कमीशन डिटेल्स जांचे व BILL PAY पर क्लिक करें l  PERSONAL DETAILS में मोबाइल नंबर व ईमेल पता दर्ज करें (मोबाईल नंबर अवश्य दर्ज करें क्योंकि यह अनिवार्य है ) l  CONTINUE पर क्लिक करें l  PAYMENT METHOD का चयन करें (WALLETसे  चुकाने के लिए PAY BY WALLET का चयन करें )l  पेमेंट करने के बाद दिए गए लिंक से डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लेवें l