सभी कीओस्क धारकों को मेरा नमस्कार,
मैं एक बार पुनः नए ईमित्र पोर्टल पर मूल निवास बनाने में आने वाली समस्या के एक नए समाधान के साथ आपके सामने उपस्थित हूँ l पिछली बार हमने जिस तरीके के बारे में जिक्र किया था उसके बारे में कुछ पाठकों की शिकायत थी कि हमें दिन में 10-15 मूल निवास आवेदन करने पड़ते हैं , अतः पुराने पेंडिंग आवेदन को संशोधित करने का विचार ज्यादा प्रासंगिक नहीं है l इस बारे में मैं पुनः कहना चाहूँगा कि वो तरीका एक आकस्मिक या आपातकालीन कहना अधिक उचित होगा, उपाय था l
मैं यहाँ ,सही रूप से पोर्टल कार्य करे और हम आवेदन पत्र को दिशा निर्देश के अनुसार अपलोड करें , इसका विकल्प नहीं बता रहा हूँ बल्कि पोर्टल की तकनीकी खामियों की वजह से होने वाली असुविधा का समाधान बता रहा हूँ , जिसे विकल्प की बजाय पूरक प्रक्रिया माना जा सकता है l
अगर आप के पास ज्यादा तादाद में आवेदन लंबित पड़े हैं तो आप उन्हें देर रात से लेकर सुबह तक कभी भी अपलोड कर सकते हैं l सुझाव अजीब जरुर है लेकिन कारगर है l मैं पिछले एक सप्ताह से इसे आजमा रहा हूँ , और आपको जानकर आश्चर्य व ख़ुशी होगी कि इस तरीके की सफलता का प्रतिशत 80से 90 तक है l
रही बात इस समय काम करने की तो हम में से ज्यादातर लोग देर रात तक लैपटॉप ,कंप्यूटर व स्मार्ट फ़ोन आदि का इस्तेमाल करते हैं l तो मुझे नहीं लगता कि यह कोई बहुत बड़ी समस्या है l अपने समय का थोडा सा सदुपयोग करके हम आमजन को परेशानी से बचा सकते हैं , व उन्हें अपने साथ जोड़े रख सकते हैं l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें