आजकल ईमित्र की जिस सेवा का सबसे ज्यादा उपयोग होता है वो श्रमिक कल्याण विभाग से जुड़ीं सेवाएं है, जैसे कि श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन, श्रमिक कार्ड शिक्षा व कौशल विकास योजना, शुभशक्ति योजना, निर्माण श्रमिक रोजगार उपकरण सहायता योजना, निर्माण श्रमिक प्रसूति सहायता योजना आदि। उपरोक्त में से प्रथम योजना के अतिरिक्त सभी के लिए श्रमिक कार्ड बना हुआ होना चाहिए। तो सर्वप्रथम हम श्रमिक कार्ड आवेदन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हैं। वर्तमान में श्रमिक कार्ड आवेदन में सबसे बड़ी समस्या आवेदन प्रपत्र को सक्षम अधिकारी द्वारा निरस्त किए जाने की है। तो हमे वो कौनसे तरीके अपनाने चाहिए कि हमारा आवेदन निरस्त ना हो:- 1. सभी दस्तावेज साफ और अच्छे रेसोल्यूशन में स्कैन करें। 2. आवेदन प्रपत्र पूर्णतया भरा हुआ हो। 3. आवेदक तथा नियोक्ता के सही मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि भौतिक सत्यापन हेतु उनसे सम्पर्क किया जा सके। 4. अगर नियोक्ता प्रतिष्ठान या फर्म है तो उनके लेटरपैड पर आवेदक के द्वारा किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत ...
We are providing technical and other important information and troubleshooting for emitra kiosks.