सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

           आजकल ईमित्र की जिस सेवा का सबसे ज्यादा उपयोग होता है वो श्रमिक कल्याण विभाग से जुड़ीं सेवाएं है, जैसे कि श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन, श्रमिक कार्ड शिक्षा व कौशल विकास योजना, शुभशक्ति योजना, निर्माण श्रमिक रोजगार उपकरण सहायता योजना, निर्माण श्रमिक प्रसूति सहायता योजना आदि।
उपरोक्त में से प्रथम योजना के अतिरिक्त सभी के लिए श्रमिक कार्ड बना हुआ होना चाहिए।
तो सर्वप्रथम हम श्रमिक कार्ड आवेदन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हैं।
         वर्तमान में श्रमिक कार्ड आवेदन में सबसे बड़ी समस्या आवेदन प्रपत्र को सक्षम अधिकारी द्वारा निरस्त किए जाने की है। तो हमे वो कौनसे तरीके अपनाने चाहिए कि हमारा आवेदन निरस्त ना हो:-
1. सभी दस्तावेज साफ और अच्छे रेसोल्यूशन में स्कैन करें।
2. आवेदन प्रपत्र पूर्णतया भरा हुआ हो।
3. आवेदक तथा नियोक्ता के सही मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि भौतिक सत्यापन हेतु उनसे सम्पर्क किया जा सके।
4. अगर नियोक्ता प्रतिष्ठान या फर्म है तो उनके लेटरपैड पर आवेदक के द्वारा किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत करें।
5. अगर नियोक्ता एक व्यक्ति है तो उसका आधार कार्ड व सही मोबाइल नंबर अवश्य सलंग्न करें। इसके बावजूद कई बार देखा गया है कि जिन आवेदन में नियोक्ता एक व्यक्ति है, उन पर आपत्ति की जाती है।
तो इसका सबसे अच्छा उपाय है कि एक व्यक्ति के व्यक्तिगत निर्माण कार्य पर पांच से ज्यादा श्रमिक कार्ड के आवेदन न करें।
        अगर उपरोक्त सभी सावधानियों के बावजूद भी आपका आवेदन निरस्त हो जाता है तो आप उस रिमार्क का स्क्रीन शॉट लेकर हमे sinwar.omprakash@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं, 9001254296 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं l 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाएं ?

 बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाने के लिए आपको क्या करना है | जैसा कि आप सबको पता है, पैन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है | इस काम के लिए भारत में दो कम्पनियां कार्यरत हैं एक एनसडीएल और दूसरी य़ूटीआआईआईटीएसएल | अब आपको नया पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी पोर्टल किसी आईडी की भी जरूरत नहीं है, और ना ही दस्तावेज की हार्डकॉपी या स्कैन की गयी फाइल को कहीं अपलोड या भेजने की जरूरत है | पिछले कुछ समय से आयकर विभाग ने आवेदकों को पैन कार्ड में लड़ने वाले समय और लागत से बचाने के लिए लोगों को इन दोनों कंपनियों की बजाय सीधे आयकर विभाग के पास नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है | अगर आपको तुरंत और निशुल्क पैन कार्ड बनाना है तो :- सर्वप्रथम आपको आयकर विभाग की नवीनतम वेबसाइट  https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है | इस वेबसाइट पर आपको इंस्टेंट ई-पैन (Instant E-PAN) के विकल्प का चयन करना है |  इस लिंक को खोलने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे एक 'गेट न्यू ई-पैन' और 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' आपको इनमे से पहले 'गेट न्यू ई-पैन' लिंक पर क्लिक करना ...

ईमित्र गुरु ब्लॉग को शुरू करने के पीछे की कहानी l

नमस्कार,               मेरा नाम ओमप्रकाश सिंवर है और मैं एक पूर्णकालिक वेबसाइट डिज़ाइनर और  आंत्रप्रेन्योर हूँ l पिछले दस वर्षों से इंटरनेट और प्रोग्रामिंग भाषाओँ पर काम कर रहा हूँ l जब से ईमित्र प्रोजेक्ट आया है तब से मैं इसके साथ जुड़ा हुआ हूँ l किसी भी प्रोजेक्ट पर कार्य करते हुए उस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुयी समस्याओं का सुलझाने की कोशिश करना व उनका हल ढूंढना मेरा जुनून है l इसी तरह ईमित्र पर कार्य करते हुए मुझे बहुत बार तकनीकी और कार्यप्रणाली से जुड़ी हुई समस्याएँ पेश आयीं l इन समस्याओं का समाधान ढूंढ लेने के बाद में उन्हें अपने ब्लॉग , वेबसाइट , युट्यूब व अन्य माध्यमों के जरिए उन लोगों से साझा करता हूँ जिन्हें भी एसी समस्याओं से झूझना पड़ता है l और इसी उत्सुकता और जो कुछ भी मैं सीखता हूँ उसको दूसरों के साथ साझा करने की आदत का परिणाम है ये ब्लॉग l इसके अतिरिक्त अगर किसी बन्धु को अधिक जानकारी चाहिए या उनकी समस्या से जुड़ी पोस्ट इस ब्लॉग पर उपलब्ध नहीं है तो वो कमेन्ट में अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं, मुझे ईमेल कर सकते हैं या मुझसे व्...

नए ईमित्र पोर्टल पर मूल निवास प्रमाण पत्र(BONAFIDE CERTIFICATE) प्रिंट कैसे करें ?

नए ईमित्र पर मूल निवास प्रमाण पत्र प्रिंट करने के लिए क्रमशःकिये जाने वाले स्टेप्स :- सबसे पहले नए ईमित्र में अवेल सर्विस (AVAIL SERVICE ) मेनू में जायें l   PRINT BONAFIDE CERTIFICATE सर्विस का चयन करें l  टोकन नंबर प्रविष्ट करें l  (PRINT TYPE) प्रिंट प्रकार में A4 का चयन करें l  GET BILL DETAILS पर क्लिक करें l  DETAILS चेक करें व ADD BILL FOR PAYMENT बटन पर क्लिक करें l  PAYABLE AMOUNT व कमीशन डिटेल्स जांचे व BILL PAY पर क्लिक करें l  PERSONAL DETAILS में मोबाइल नंबर व ईमेल पता दर्ज करें (मोबाईल नंबर अवश्य दर्ज करें क्योंकि यह अनिवार्य है ) l  CONTINUE पर क्लिक करें l  PAYMENT METHOD का चयन करें (WALLETसे  चुकाने के लिए PAY BY WALLET का चयन करें )l  पेमेंट करने के बाद दिए गए लिंक से डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लेवें l