सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यदि आधार कार्ड व भामाशाह कार्ड ना हो तो जाति, मूल निवास आदि प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कैसे करें ?

           सर्वप्रथम ईमित्र में लॉग इन करके एप्लीकेशन सेवाओं (Application Services) पर जाते हैं l एप्लीकेशन सेवा में मूल प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र का चयन करते हैं l अब हमारे सामने तीन विकल्प होते हैं :-
1. भामाशाह कार्ड संख्या
2. आधार कार्ड संख्या
3. ईमित्र आईडी संख्या

           हमें उपरोक्त तीनों में से कोई एक पहचान संख्या दर्ज करने की आवश्यकता होती है l अगर आवेदक का भामाशाह या आधार कार्ड बना हुआ तो उसकी संख्या को दर्ज करते हैं l लेकिन यदि आवेदक के पास उपरोक्त दोनों कार्ड नहीं हो तो उसका आवेदन पत्र कैसे भरें:
            ईमित्र आईडी संख्या के बॉक्स के ठीक निचे नई ईमित्र आईडी संख्या जनरेट करने का लिंक दिया होता है l आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे तो एक नई ब्राउज़र विंडो खुलेगी l  उस नई विंडो में आवेदक की जानकारी दर्ज करने के पश्चात आप उसे सबमिट कर दीजिए l आपकी नई विंडो के उपरी हिस्से में आपको एक नई ईमित्र आईडी संख्या प्राप्त होगी l जिसे आप कॉपी कर सकते हैं या कागज पर लिख सकते हैं l अब इस विंडो को बंद कर दीजिए l और पुनः उस पुरानी ब्राउज़र विंडो में जाकर सबसे निचे के बॉक्स में उस संख्या को दर्ज करते हैं जो हमने अभी अभी प्राप्त की है l 
आवेदक का ब्यौरा दर्ज हो जायेगा l इससे आगे की प्रक्रिया से आप सब पूर्व में ही परिचित हैं l 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाएं ?

 बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाने के लिए आपको क्या करना है | जैसा कि आप सबको पता है, पैन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है | इस काम के लिए भारत में दो कम्पनियां कार्यरत हैं एक एनसडीएल और दूसरी य़ूटीआआईआईटीएसएल | अब आपको नया पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी पोर्टल किसी आईडी की भी जरूरत नहीं है, और ना ही दस्तावेज की हार्डकॉपी या स्कैन की गयी फाइल को कहीं अपलोड या भेजने की जरूरत है | पिछले कुछ समय से आयकर विभाग ने आवेदकों को पैन कार्ड में लड़ने वाले समय और लागत से बचाने के लिए लोगों को इन दोनों कंपनियों की बजाय सीधे आयकर विभाग के पास नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है | अगर आपको तुरंत और निशुल्क पैन कार्ड बनाना है तो :- सर्वप्रथम आपको आयकर विभाग की नवीनतम वेबसाइट  https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है | इस वेबसाइट पर आपको इंस्टेंट ई-पैन (Instant E-PAN) के विकल्प का चयन करना है |  इस लिंक को खोलने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे एक 'गेट न्यू ई-पैन' और 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' आपको इनमे से पहले 'गेट न्यू ई-पैन' लिंक पर क्लिक करना ...

ईमित्र गुरु ब्लॉग को शुरू करने के पीछे की कहानी l

नमस्कार,               मेरा नाम ओमप्रकाश सिंवर है और मैं एक पूर्णकालिक वेबसाइट डिज़ाइनर और  आंत्रप्रेन्योर हूँ l पिछले दस वर्षों से इंटरनेट और प्रोग्रामिंग भाषाओँ पर काम कर रहा हूँ l जब से ईमित्र प्रोजेक्ट आया है तब से मैं इसके साथ जुड़ा हुआ हूँ l किसी भी प्रोजेक्ट पर कार्य करते हुए उस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुयी समस्याओं का सुलझाने की कोशिश करना व उनका हल ढूंढना मेरा जुनून है l इसी तरह ईमित्र पर कार्य करते हुए मुझे बहुत बार तकनीकी और कार्यप्रणाली से जुड़ी हुई समस्याएँ पेश आयीं l इन समस्याओं का समाधान ढूंढ लेने के बाद में उन्हें अपने ब्लॉग , वेबसाइट , युट्यूब व अन्य माध्यमों के जरिए उन लोगों से साझा करता हूँ जिन्हें भी एसी समस्याओं से झूझना पड़ता है l और इसी उत्सुकता और जो कुछ भी मैं सीखता हूँ उसको दूसरों के साथ साझा करने की आदत का परिणाम है ये ब्लॉग l इसके अतिरिक्त अगर किसी बन्धु को अधिक जानकारी चाहिए या उनकी समस्या से जुड़ी पोस्ट इस ब्लॉग पर उपलब्ध नहीं है तो वो कमेन्ट में अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं, मुझे ईमेल कर सकते हैं या मुझसे व्...

नए ईमित्र पोर्टल पर मूल निवास प्रमाण पत्र(BONAFIDE CERTIFICATE) प्रिंट कैसे करें ?

नए ईमित्र पर मूल निवास प्रमाण पत्र प्रिंट करने के लिए क्रमशःकिये जाने वाले स्टेप्स :- सबसे पहले नए ईमित्र में अवेल सर्विस (AVAIL SERVICE ) मेनू में जायें l   PRINT BONAFIDE CERTIFICATE सर्विस का चयन करें l  टोकन नंबर प्रविष्ट करें l  (PRINT TYPE) प्रिंट प्रकार में A4 का चयन करें l  GET BILL DETAILS पर क्लिक करें l  DETAILS चेक करें व ADD BILL FOR PAYMENT बटन पर क्लिक करें l  PAYABLE AMOUNT व कमीशन डिटेल्स जांचे व BILL PAY पर क्लिक करें l  PERSONAL DETAILS में मोबाइल नंबर व ईमेल पता दर्ज करें (मोबाईल नंबर अवश्य दर्ज करें क्योंकि यह अनिवार्य है ) l  CONTINUE पर क्लिक करें l  PAYMENT METHOD का चयन करें (WALLETसे  चुकाने के लिए PAY BY WALLET का चयन करें )l  पेमेंट करने के बाद दिए गए लिंक से डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लेवें l