सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईमित्र कीओस्क धारक राशन कार्ड की स्टेशनरी की अनुपलब्धता से निजात कैसे पायें ?

  • सभी कीओस्क धारियों ने कभी न कभी स्टेशनरी की अनुपलब्धता की वजह से अपने कीमती ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ती है  जिसके जिम्मेदार कीओस्क धारक नहीं बल्कि वो कपनियां हैं जिन्हें LSP यानि कि स्थानीय सेवा प्रदाता के नाम से जाना जाता है l
कीओस्क धारकों को समय पर स्टेशनरी उपलब्ध नहीं करवाने में कुछ LSP (यहाँ मैं उन LSP के नाम नहीं लूँगा )तो इतने माहिर हैं कि उनसे सम्बन्धित कीओस्क धारक स्टेशनरी का बंदोबस्त अपने स्तर पर करने में अपनी भलाई समझते हैं l अभी दो सप्ताह पहले की बात है मेरे पास एक अग्रणी LSP के कीओस्क धारक का मेल आया था कि पिछले सात महीने में लगभग 250 राशन कार्ड बना चूका हूँ जिनमे से 100 से ज्यादा नए राशन कार्ड हैं , लेकिन अभी तक एक भी राशन कार्ड की स्टेशनरी नहीं मिली l तो मैंने उत्सुकता मैं उनसे पूछ लिया की आपका काम कैसे चलता है , तब उन्होंने बताया की अपने स्तर पर दुसरे कीओस्क धारको से या अन्य स्रोतों से बंदोबस्त करते हैं l
             यह तो मात्र एक उदाहरण है , वास्तविकता इससे भी बुरी है l
ज्यादातर कीओस्क धारक स्टेशनरी या किसी अन्य वस्तु के लिए LSP से संपर्क फ़ोन के जरिये करते हैं,जिसका  कोई लेखा जोखा नहीं रखा जाता है l इसलिए आप अपने LSP को फ़ोन की बजाय ईमेल करें जो ज्यादा सुविधाजनक व स्थायी है l  आपको  मेल भेजने के एक महीने बाद भी यदि स्टेशनरी उपलब्ध नहीं करवाई जाती है या संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो आप उस मेल के स्क्रीन शॉट के साथ ईमित्र के हेल्प डेस्क या आपकी पंचायत समिति में आयोजित VC में अपनी परेशानी प्रकट करें l एंव आप जब भी अपने LSP स्टेशनरी के लिए मेल करें तो उसकी कार्बन कॉपी(CC ) प्रोग्रामर या हेल्प डेस्क की मेल आई डी पर भेजें l

टिप्पणियाँ

  1. सर मैं इन LSPs से बहुत तंग आ चूका हूँ l

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. किसी न किसी स्तर पर हर कीओस्क धारक से ये शिकायत सुनने को मिलती है l

      हटाएं
  2. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाएं ?

 बिना किसी शुल्क के 10 मिनट में पैन कार्ड बनाने के लिए आपको क्या करना है | जैसा कि आप सबको पता है, पैन कार्ड आयकर विभाग जारी करता है | इस काम के लिए भारत में दो कम्पनियां कार्यरत हैं एक एनसडीएल और दूसरी य़ूटीआआईआईटीएसएल | अब आपको नया पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी पोर्टल किसी आईडी की भी जरूरत नहीं है, और ना ही दस्तावेज की हार्डकॉपी या स्कैन की गयी फाइल को कहीं अपलोड या भेजने की जरूरत है | पिछले कुछ समय से आयकर विभाग ने आवेदकों को पैन कार्ड में लड़ने वाले समय और लागत से बचाने के लिए लोगों को इन दोनों कंपनियों की बजाय सीधे आयकर विभाग के पास नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है | अगर आपको तुरंत और निशुल्क पैन कार्ड बनाना है तो :- सर्वप्रथम आपको आयकर विभाग की नवीनतम वेबसाइट  https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है | इस वेबसाइट पर आपको इंस्टेंट ई-पैन (Instant E-PAN) के विकल्प का चयन करना है |  इस लिंक को खोलने के बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे एक 'गेट न्यू ई-पैन' और 'चेक स्टेटस/डाउनलोड पैन' आपको इनमे से पहले 'गेट न्यू ई-पैन' लिंक पर क्लिक करना ...

ईमित्र गुरु ब्लॉग को शुरू करने के पीछे की कहानी l

नमस्कार,               मेरा नाम ओमप्रकाश सिंवर है और मैं एक पूर्णकालिक वेबसाइट डिज़ाइनर और  आंत्रप्रेन्योर हूँ l पिछले दस वर्षों से इंटरनेट और प्रोग्रामिंग भाषाओँ पर काम कर रहा हूँ l जब से ईमित्र प्रोजेक्ट आया है तब से मैं इसके साथ जुड़ा हुआ हूँ l किसी भी प्रोजेक्ट पर कार्य करते हुए उस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुयी समस्याओं का सुलझाने की कोशिश करना व उनका हल ढूंढना मेरा जुनून है l इसी तरह ईमित्र पर कार्य करते हुए मुझे बहुत बार तकनीकी और कार्यप्रणाली से जुड़ी हुई समस्याएँ पेश आयीं l इन समस्याओं का समाधान ढूंढ लेने के बाद में उन्हें अपने ब्लॉग , वेबसाइट , युट्यूब व अन्य माध्यमों के जरिए उन लोगों से साझा करता हूँ जिन्हें भी एसी समस्याओं से झूझना पड़ता है l और इसी उत्सुकता और जो कुछ भी मैं सीखता हूँ उसको दूसरों के साथ साझा करने की आदत का परिणाम है ये ब्लॉग l इसके अतिरिक्त अगर किसी बन्धु को अधिक जानकारी चाहिए या उनकी समस्या से जुड़ी पोस्ट इस ब्लॉग पर उपलब्ध नहीं है तो वो कमेन्ट में अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं, मुझे ईमेल कर सकते हैं या मुझसे व्...

नए ईमित्र पोर्टल पर मूल निवास प्रमाण पत्र(BONAFIDE CERTIFICATE) प्रिंट कैसे करें ?

नए ईमित्र पर मूल निवास प्रमाण पत्र प्रिंट करने के लिए क्रमशःकिये जाने वाले स्टेप्स :- सबसे पहले नए ईमित्र में अवेल सर्विस (AVAIL SERVICE ) मेनू में जायें l   PRINT BONAFIDE CERTIFICATE सर्विस का चयन करें l  टोकन नंबर प्रविष्ट करें l  (PRINT TYPE) प्रिंट प्रकार में A4 का चयन करें l  GET BILL DETAILS पर क्लिक करें l  DETAILS चेक करें व ADD BILL FOR PAYMENT बटन पर क्लिक करें l  PAYABLE AMOUNT व कमीशन डिटेल्स जांचे व BILL PAY पर क्लिक करें l  PERSONAL DETAILS में मोबाइल नंबर व ईमेल पता दर्ज करें (मोबाईल नंबर अवश्य दर्ज करें क्योंकि यह अनिवार्य है ) l  CONTINUE पर क्लिक करें l  PAYMENT METHOD का चयन करें (WALLETसे  चुकाने के लिए PAY BY WALLET का चयन करें )l  पेमेंट करने के बाद दिए गए लिंक से डिजिटल प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लेवें l