- सभी कीओस्क धारियों ने कभी न कभी स्टेशनरी की अनुपलब्धता की वजह से अपने कीमती ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ती है जिसके जिम्मेदार कीओस्क धारक नहीं बल्कि वो कपनियां हैं जिन्हें LSP यानि कि स्थानीय सेवा प्रदाता के नाम से जाना जाता है l
यह तो मात्र एक उदाहरण है , वास्तविकता इससे भी बुरी है l
ज्यादातर कीओस्क धारक स्टेशनरी या किसी अन्य वस्तु के लिए LSP से संपर्क फ़ोन के जरिये करते हैं,जिसका कोई लेखा जोखा नहीं रखा जाता है l इसलिए आप अपने LSP को फ़ोन की बजाय ईमेल करें जो ज्यादा सुविधाजनक व स्थायी है l आपको मेल भेजने के एक महीने बाद भी यदि स्टेशनरी उपलब्ध नहीं करवाई जाती है या संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो आप उस मेल के स्क्रीन शॉट के साथ ईमित्र के हेल्प डेस्क या आपकी पंचायत समिति में आयोजित VC में अपनी परेशानी प्रकट करें l एंव आप जब भी अपने LSP स्टेशनरी के लिए मेल करें तो उसकी कार्बन कॉपी(CC ) प्रोग्रामर या हेल्प डेस्क की मेल आई डी पर भेजें l
सर मैं इन LSPs से बहुत तंग आ चूका हूँ l
जवाब देंहटाएंकिसी न किसी स्तर पर हर कीओस्क धारक से ये शिकायत सुनने को मिलती है l
हटाएंइस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएं